प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं, प्रतिबिम्ब के प्रकार, वास्तविक प्रतिबिम्ब, आभासी प्रतिबिम्ब

प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं, प्रतिबिम्ब का अर्थ in hindi. प्रतिबिम्ब के उदाहरण, काल्पनिक प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं. वास्तविक और आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं. प्रतिबिम्ब के प्रकार, वास्तविक प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं,  प्रतिबिम्ब कैसे बनता है. इन सभी सवालों के जवाब आपको यहाँ मिलेंगे. 

प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं

जब हम दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखते हैं तो दर्पण में उस वस्तु की आकृति बन जाती है। इस आकृति को वस्तु का प्रतिबिम्ब‘ कहते
हैं। (स्वयं वस्तु को ‘बिम्ब’ भी कह देते हैं।) प्रतिबिम्ब की परिभाषा निम्न प्रकार की जाती है : यदि प्रकाश की किरणें वस्तु के किसी बिन्दु से चलकर परावर्तन के पश्चात् किसी दूसरे बिन्दु पर जाकर मिलती हैं, अथवा किसी दूसरे बिन्दु से आती हुई प्रतीत होती हैं, तो इस दूसरे बिन्दु को पहले बिन्दु का प्रतिबिम्ब कहते हैं। इसी प्रकार, वस्तु के प्रत्येक बिन्दु का प्रतिबिम्ब बनता है कुल वस्तु का प्रतिबिम्ब इन्हीं बिन्दु प्रतिबिम्बों से मिलकर बना होता है।

प्रतिबिम्ब के प्रकार

प्रतिबिम्ब दो प्रकार के होते हैं :

  1. वास्तविक प्रतिबिम्ब
  2. आभासी प्रतिबिम्ब

वास्तविक प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं

यदि किसी बिन्दु-वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन के पश्चात् किसी बिन्दु पर वास्तव में मिलती हैं तो इस बिन्दु को बिन्दु-वस्तु का ‘वास्तविक प्रतिबिम्ब‘ कहते हैं। इस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर लिया जा सकता है।

आभासी प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं

यदि बिन्दु-वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन के पश्चात् किसी दूसरे बिन्दु से आती हुई प्रतीत होती हैं तो इस बिन्दु को बिन्दु-वस्तु का ‘आभासी प्रतिबिम्ब‘ कहते हैं। इस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर नहीं लिया जा सकता। इसका फोटो लिया जा सकता है।

प्रकाश किसे कहते हैं 

Transformer In Hindi | ट्रांसफॉर्मर क्या होता है

चोक कुंडली क्या है, चोक कुंडली के कार्य

फ्लेमिंग राइट हैंड रूल 

Leave a Comment