कोशिका विभाजन क्या है, कोशिका विभाजन के प्रकार, समसूत्री विभाजन और अर्धसूत्री विभाजन

कोशिका विभाजन क्या है (What is Cell Division)

पैतृक कोशिका (Parent cell) से नई संतति कोशिकाओं (Daughter cell) के बनने की क्रिया कोशिका विभाजन कहलाती है। कोशिका विभाजन के प्रकार, कोशिका विभाजन मुख्यतः दो प्रकार का होता है-

  1. समसूत्री विभाजन (Mitosis)
  2. अर्द्धसूत्री विभाजन (Meiosis)

समसूत्री विभाजन क्या होता है (Mitosis in hindi)

समसूत्री विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या समान रहती है, अतः यह विभाजन कोशिकाओं के गुणन, वृद्धि, मरम्मत आदि के लिये होता है। समसूत्री विभाजन को मुख्यतः दो भागों में बाँटा गया है-(a) केंद्रक विभाजन (Karyokinesis) तथा (b) कोशिका द्रव्य विभाजन (Cytokinesis)।

अर्द्धसूत्री विभाजन क्या होता है (Meiosis in hindi)

यह विभाजन प्रजनन अंगों की कोशिकाओं में होता है। यह विशिष्ट प्रकार का कोशिका विभाजन है, जिसके द्वारा बनने वाली अगुणित संतति कोशिकाओं (Haploid Daughter Cells) में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है, इसलिये इसे अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन कहा जाता है। लैंगिक जनन करने वाले जीवधारियों में इस विभाजन द्वारा अगुणित युग्मक (Haploid Gamete) बनते हैं, जो निषेचन क्रिया द्वारा पुनः द्विगुणित (Diploid) अवस्था प्राप्त कर लेते हैं।

मियोसिस के अंत में चार अगुणित कोशिकाएँ बनती हैं। मियोसिस दो चरणों में पूर्ण होता है- (a) अर्द्धसूत्री विभाजन I: गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है तथा (b) अर्द्धसूत्री विभाजन II: प्रत्येक गुणसूत्र के दो अर्द्धगुणसूत्र (Chromatids)
अलग-अलग हो जाते हैं।


Leave a Comment