जीव विज्ञान क्या है जीव विज्ञान की परिभाषा हिंदी में

जीव विज्ञान क्या है

विज्ञान शब्द का प्रयोग सबसे पहले लैमार्क (Lamarck) और ट्रैविरैनस (Treviranus) नामक वैज्ञानिकों ने सन् 1802 ई० में किया. जीव विज्ञान, जीवों (living beings) का अध्ययन है क्योंकि पौधे और जन्तु दोनों ही जीवित हैं. इसलिए इस विज्ञान में सभी जीवधारियों का अध्ययन सम्मिलित है.

जीव-विज्ञान के बारे में

जन्तुओं के अध्ययन को Zoology (Gr., zoon = an animal; logos = discourse = study) एवं पौधों के अध्ययन को Botany (botane = herb or plants शाक) कहते हैं. Zoon व Botane ग्रीक भाषा के शब्द हैं. Botany शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के Boskein शब्द से हुई जिसका अर्थ है चरना (grazing).

इसी प्रकार Boskein शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के ही एक-दूसरे शब्द Bous से हुई. जिसका अर्थ है पशु, अर्थात् साधारण शब्दों में वनस्पति-विज्ञान (botany), जीव-विज्ञान की वह शाखा है जिसके द्वारा हम पशुओं के चरने से सम्बन्धित जीवधारियों का अध्ययन करते हैं.

अरस्तू (Aristotle, 384-322 B.C.) ने अपनी “हिस्टोरिया ऐनिमेलिया (Historia animalia)” नामक पुस्तक में 500 जन्तुओं की रचना, स्वभाव, वर्गीकरण, जनन, आदि का तथा मुर्गी के अण्डों में भ्रूणीय विकास का वर्णन किया।

जीव विज्ञान के जनक

अरस्तू को “विज्ञान, जीव विज्ञान तथा जन्तु विज्ञान का जनक कहते हैं। थियोफ्रेस्टस (Theophrastus, 370–287 B.C.) ने 500 पौधों की एक सूची तैयार की और उन्हें आयु व आकार, आदि के आधार पर विभाजित किया. थियोफ्रेस्टस को “वनस्पति-विज्ञान का पिता (Father of Botany)” कहा जाता है।

जीव-विज्ञान की परिभाषा हिंदी में Definition of Biology in hindi

विज्ञान की वह शाखा जो जीवधारियों के अध्ययन से सम्बन्धित है. अर्थात जिसमे केवल जीव-जन्तुओ के बारे में अध्यन किया जाता है, जीव-विज्ञान (Biology) कहलाता है. पौधे और जन्तु दोनों ही जीवित हैं, इसलिए इस विज्ञान में सभी जीवधारियों का अध्ययन सम्मिलित है.

1 thought on “जीव विज्ञान क्या है जीव विज्ञान की परिभाषा हिंदी में”

Leave a Comment