इंद्रधनुष (Rainbow) कैसे बनता है | इंद्रधनुष के प्रकार-

इंद्रधनुष का रहस्य, इंद्रधनुष में रंगों का क्रम, इंद्रधनुष का पहला रंग, इंद्रधनुष का अंतिम क्रम में कौन सा रंग होता है.

इंद्रधनुष किसे कहते हैं

पूर्ण आंतरिक परावर्तन और अपवर्तन द्वारा वर्ण विक्षेपण की परिघटना को इंद्रधनुष (Rainbow) कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है-

प्राथमिक इंद्रधनुष (Primary Rainbow)

जब वर्षा की बूँदों पर आपतित सूर्य के किरणों का दो बार अपवर्तन और एक बार आंतरिक परावर्तन होता है तो इसका निर्माण होता है। इसमें लाल रंग बाहर की ओर और बैंगनी रंग अंदर की ओर होता है।

द्वितीयक इंद्रधनुष (Secondary Rainbow)

जब वर्षा बूंदों पर सूर्य की किरणों का दो बार अपवर्तन और दो आंतरिक परावर्तन होता है तो इसका निर्माण होता है। इसमें बाहर की ओर बैंगनी व अंदर की ओर लाल रंग होता है। यह प्राथमिक इद्रधनुष की अपेक्षा कुछ धुंधला होता है।

प्राथमिक, द्वितीय तथा पूरक रंग

लाल, हरे एवं नीले रंग को प्राथमिक रंग कहते हैं। रंगीन टेलीविजन में प्राथमिक रंग (RGB) का प्रयोग होता है। दो प्राथमिक रंगों को आपस में मिलाने से प्राप्त रंग को ‘द्वितीयक रंग‘ कहते हैं।

लाल + नीला = मैजेंटा
हरा + नीला
पीकॉक नीला (स्यान)
लाल + हरा पीला
जब दो रंगों को मिलाने से श्वेत रंग प्राप्त हो तो ऐसे रंगों को ‘पूरक रंग‘ कहते हैं।
लाल + हरा + नीला
नीला = सफेद
नीला + पीला = सफेद
हरा + मैजेंटा सफेद
लाल + पीकॉक नीला = सफेद.

इंद्रधनुष के अंतिम क्रम में कौन सा रंग होता है?

इन्द्रधनुष में बैंगनी रंग अंतिम स्थान पर होता है.

इंद्रधनुष कितने रंग का होता है?

इंद्रधनुष सात रंग का होता है – बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल।

इंद्रधनुष का सबसे पहला रंग कौन सा है?

लाल रंग.

इंद्रधनुष के रंग का सही क्रम?

ROYGBIV – लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी, बैंगनी.

Leave a Comment