जंतु कोशिका और पादप कोशिका का चित्र तथा इनमे अंतर

जंतु कोशिका

जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है, परन्तु प्लाज्मा falfita anlfricht fett (Cell Membrane) का आवरण पाया जाता है।

केन्द्रक उपस्थित होता है परन्तु कोशिका के के मध्य में स्थित होता है।

केन्द्रक झिल्ली उपस्थित होती है।

हरित लवक नहीं पाया जाता है।

राइबोसोम उपस्थित होता है।

रिक्तिकाएँ आकार में छोटी तथा अधिक संख्या में पायी जाती हैं।

लाइसोसोम उपस्थित होता है। गुणसूत्र उपस्थित होते हैं परन्तु छोटे आकार के होते हैं।

खुरदरी (Rough) एवं चिकनी (Smooth) दोनों प्रकार की अन्तः प्रद्रव्यी जालिका उपस्थित होती है तथा इनकी अधिक संख्या होती हैं।

जंतु कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण नहीं होता है।

जंतु कोशिकाओं में कार्बोहाइड्रेट का संचय ग्लाइकोजन (Glycogen) के रूप में होता है।

जंतु कोशिका का चित्र

पादप कोशिका

प्लाज्मा निर्मित कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) के बाहर भित्ति उपस्थित होती है।

इसमें भी केन्द्रक उपस्थित होता है परन्तु कोशिका में किनारे की ओर स्थित होता है।

केन्द्रक झिल्ली उपस्थित होती है।

हरित लवक पाया जाता है।

राइबोसोम उपस्थित होता है।

रिक्तिकाएँ आकार में बड़ी तथा कम संख्या में पायी जती हैं।

लाइसोसोम सामान्यतः अनुपस्थित होता है।

गुणसूत्र उपास्थित होते हैं, परन्तु बड़े आकार के होते हैं।

इसमें भी दोनों प्रकार की अंत: प्रद्रव्यी जालिका उपस्थित होती है तथा इनकी संख्या कम होती हैं।

इन कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण होता है।

इन कोशिकाओं में कार्बोहाइड्रेट का संचय स्टार्च (Starch) के रूप में होता है।

पादप कोशिका का चित्र

जंतु कोशिका और पादप कोशिका में अंतर

जंतु कोशिका और पादप कोशिका में क्या-क्या अंतर हैं आप निचे दी गई तालिका में देख सकते हैं –

अंतर का आधार  जंतु कोशिका  पादप कोशिका 
केन्द्रक कोशिका के मध्य में कोशिका में किनारे
हरित लवक नहीं होता होता है
रिक्तिकाएँ आकर छोटा, अधिक मात्रा में आकार बड़ा, कम मात्रा में
लाइसोसोम उपस्थित सामान्यतः अनुपस्थित
गुणसूत्र छोटे आकार में बड़े आकार में
अंत: प्रद्रव्यी जालिका अधिक मात्रा में कम मात्रा में
प्रकाश संश्लेषण नहीं होता होता है
कार्बोहाइड्रेट का संचय ग्लाइकोजन के रूप में स्टार्च के रूप में

प्रोकैरियॉटिक तथा यूकैरियॉटिक कोशिका में अंतर

प्रोकैरियॉटिक और यूकैरियॉटिक कोशिका किसे कहते हैं

कोशिका की आकृति एंव आकार

कोशिका की खोज किसने की

Leave a Comment