बल किसे कहते हैं, बल के प्रकार, सूत्र | घर्षण बल, चुम्बकीय बल | Force in hindi

बल किसे कहते हैं तथा यह कितने प्रकार का होता है. घर्षण बल, चुम्बकीय बल, तनाव बल, तथा बल से सम्बंधित और भी बहुत से सवालों के जवाब यहाँ दीये गए हैं.

बल किसे कहते हैं

Force in hindi : बल वह बाह्य कारक है, जो किसी वस्तु की अवस्था, स्थिति, आकार या आकृति में परिवर्तन करता है या परिवर्तन करने का प्रयास करता है। बल एक सदिश राशि है जिसमें परिमाण एवं दिशा दोनों होते हैं। बल का मात्रक- न्यूटन (N) है, जिसे किग्रा. मीटर/सेकण्ड में भी प्रदर्शित किया जाता है।

यहाँ क्लिक करे

बल का सूत्र

बल का सूत्र,

F = m x a

जहां,
F = बल (Force).
m = द्रव्यमान (Mass).
a = त्वरण (Acceleration).

अर्थात 

बल  =  द्रव्यमान χ त्वरण

बल के प्रकार

बलों को मुख्यतः दो वर्गों में विभाजित किया गया है-

  1. सम्पर्क बल
  2. गैर-सम्पर्क बल।

इनका संक्षिप्त वर्णन निम्नवत् है-

सम्पर्क बल किसे कहते हैं

संपर्क बल : ऐसे बल, जो सम्बंधित निकाय पर प्रत्यक्ष रूप से (Directly) अथवा किसी माध्यम से अथवा किसी अन्य माध्यम से परोक्ष रूप से आरोपित होते हैं, सम्पर्क बल कहलाते हैं। सम्पर्क बलों के प्रमुख उदाहरण निम्नवत् हैं-

(1) आरोपित बल (Applied Force).

(2) लम्बवत बल (Normal Force).

(3) घर्षण बल (Friction Force).

(4) तनाव बल (Tension Force).

(5) स्प्रिंग बल (Spring Force).

आरोपित बल किसे कहते हैं

किसी व्यक्ति अथवा वस्तु द्वारा किसी अन्य व्यक्ति अथवा वस्तु पर आरोपित किया गया बल आरोपित बल कहलाता है। उदाहरणः किसी व्यक्ति द्वारा मेज को धक्का देकर उसका किसी अन्य स्थान पर परिवर्तन करना।

लम्बवत बल किसे कहते हैं

किसी स्थिर वस्तु (Stable Object) द्वारा अपने सम्पर्क में स्थित वस्तु पर लम्बवत् लगाया गया सहायक बल (Support Force) जो उस वस्तु को स्थिरता प्रदान करता है लम्बवत् बल कहलाता है। उदाहरण: मेज पर रखी पुस्तक पर मेज की सतह द्वारा पुस्तक के भार को सहारा (आक्षय) देने वाला बल।

घर्षण बल किसे कहते हैं

किसी सतह द्वारा आरोपित वह बल, जो उस सतह पर गतिमान वस्तु अथवा व्यक्ति की गति का विरोध करता है घर्षण बल कहलाता है। उदाहरण: गतिमान कार पर सड़क द्वारा लगाया गया बल।

तनाव बल किसे कहते हैं

तार, रस्सी, केबल, धागा आदि के दोनों विपरीत सिरों को खींचने पर उसमें लगने वाला बल तनाव बल कहलाता है।

स्प्रिंग बल किसे कहते हैं

किसी सम्पीडित (Compressed) अथवा खींची हुई (Stretched) स्प्रिंग द्वारा उससे जुड़ी हुई वस्तु पर लगाया जाने वाला बल स्प्रिंग बल कहलाता है।

गैर-सम्पर्क बल

ऐसे बल, जो एक पिण्ड के द्वारा किसी अन्य पिण्ड के प्रत्यक्ष सम्पर्क में आए बिना, उस पर आरोपित किये जाते हैं गैर-सम्पर्क बल कहलाते हैं। इसके प्रमुख उदाहरण निम्नवत् हैं

(1) गुरुत्वाकर्षण बल (Gravitational Force).

(2) स्थिरविद्युत बल (Electrostatic Force).

(3) चुम्बकीय बल (Magnetic Force).

गुरुत्वाकर्षण बल किसे कहते हैं

यह एक आकर्षण बल (Attraction Force) है, जो द्रव्यमान युक्त सभी पिण्डों के मध्य कार्य करता है। सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ही सौर मण्डल के सभी ग्रह निश्चित कक्षाओं में सूर्य की परिक्रमा करते हैं। पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ही पृथ्वी से ऊपर उछाली गई सभी वस्तुएँ एक निश्चित ऊँचाई पर जाने के पश्चात् पुनः पृथ्वी पर वापस आती हैं।

स्थिरविद्युत बल क्या है

स्थिरविद्युत बल दो आवेशित पिण्डों (Charged Bodies) के मध्य लगने वाला बल है । उदाहरण- कंधे को कपड़े पर रगड़ने के पश्चात् कागज के सूक्ष्म टुकड़ों के समीप ले जाने पर कागज के टुकड़े कंघे की ओर आकर्षित होते हैं।

चुम्बकीय बल किसे कहते हैं

विद्युत आवेशित कणों (अथवा पिण्डों) के मध्य कार्यरत आकर्षण (Attraction) अथवा प्रतिकर्षण (Repulsion) बल चुम्बकीय बल कहलाता है। समान आवेश वाले कण एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं जबकि विपरीत आवेश वाले कण एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। उदाहरण- दो चुम्बकों के समान सिरों का एक दूसरे से दूर हटना एवं विपरीत सिरों का एक दूसरे के पास आना।

दुरी किसे कहते हैं, विस्थापन, चाल, वेग 

जड़त्व का नियम | न्यूटन का गति नियम

घूर्णन गति किसे कहते हैं | दोलन गति | प्रक्षेप्य गति

Leave a Comment