प्रोकैरियॉटिक और यूकैरियॉटिक कोशिका किसे कहते हैं, चित्र, उदाहरण

कोशिका

कोशिका का अंग्रेजी अनुवाद (Cell) लैटिन भाषा के (Cellula) शब्द से Cell  उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है- एक छोटा कमरा। कोशिका सभी जीवों की शारीरिक संरचना की संरचनात्मक इकाई (Basic Structural and Operational Unit) है। इसमें प्रायः स्वतः जनन (Self Reproduction) की क्षमता होती है। कोशिकाएँ ही जीवों के शरीर का निर्माण करती हैं।

कोशिका के प्रकार

संरचना के आधार पर कोशिका दो प्रकार की होती है.

(1) प्रोकैरियॉटिक कोशिकाएँ

(2) यूकैरियॉटिक कोशिकाएँ

प्रोकैरियॉटिक कोशिका किसे कहते हैं?

प्रोकैरियॉटिक (Prokaryotic) शब्द दो ग्रीक शब्दों के संयोग से निर्मित हुआ है- प्रो. (Pro- पहले) तथा कैरियॉन (Karyon- केन्द्रक)। इस प्रकार इसका शाब्दिक अर्थ है- केन्द्रक के पहले। ऐसी कोशिकाएँ जिनमें स्पष्ट केन्द्रक (True Nucleus) का अभाव होता है, प्रोकैरियॉटिक कोशिका कहलाती हैं। इस प्रकार की कोशिकाओं से निर्मित जीव प्रोकैरियॉटिक जीव अथवा प्रोकैरियॉट्स (Prokaryotes) कहलाते हैं।

अधिकांश एक कोशिकीय जीवों (Unicellular Organisms) में प्रोकैरियॉटिक कोशिकाएँ पायी जाती हैं। इनमें आर्किया (Archaea), जीवाणु (Bacteria) तथा प्रकाश संश्लेषण करने वाले नील हरित शैवाल (Blue Green Algae) सम्मिलित हैं।

प्रोकैरियॉटिक कोशिका का आकार सामान्यः 1 माइक्रोमीटर से 10 माइक्रोमीटर के मध्य होता है। स्पष्ट केन्द्रक का अभाव होने के कारण केन्द्रक के सभी पदार्थ कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) के एक अनियमित आकार के क्षेत्र में बिखरे रहते हैं। जिसे केन्द्रकाभ (Nucleoid) कहते हैं।

प्रोकैरियॉटिक कोशिका में कोशिका भित्ति (Cell wall) पायी जाती है। परन्तु, झिल्ली युक्त कोशिकांगों ( Membrane Bound Organelles) का अभाव होता है। इन कोशिकाओं में राइबोसोम (Ribosome- प्रोटीन उत्पादक कोशिकांग), रिक्तिकाएँ , (Vacuoles) तथा पोषक पदार्थ का संग्रहण तथा अपशिष्ट पदार्थ का उत्सर्जन करने वाले कोशिकांग उपस्थित होते हैं।

कुछ प्रोकैरियॉटिक कोशिका में कशाभिकाएँ (Flagella-पूँछ सदृश संरचना) पाए जाती हैं जो जीव के संचलन में सहायता करती हैं। इनमें रोम (Pilus) की उपस्थिति होती है, जो किसी जीव को किसी सतह से चिपकने में सहायता करते हैं।

कुछ जीवाणुओं में कार्बोहाइड्रेट से निर्मित कैप्सूल (Capsule) नामक संरचना भी पायी जाती है। यह जीवाणु को अपने आस-पास की सतह से चिपकने में सहायता करती है।

प्रोकैरियोटिक कोशिका का चित्र

प्रोकैरियोटिक कोशिका का नामांकित चित्र निचे दिया गया है

प्रोकैरियोटिक कोशिका का चित्र

यूकैरियॉटिक कोशिका किसे कहते हैं

ऐसी कोशिकाएँ जिनमें पूर्ण विकसित केन्द्रक तथा झिल्ली युक्त कोशिकांग उपस्थिति होते हैं, यूकैरियॉटिक कोशिकाएँ कहलाती हैं।  यूकैरियॉटिक शब्द दो ग्रीक शब्दों (EU = Well developed) विकसित तथा कैरियॉन (Karyon- केन्द्रक) के संयोग से निर्मित हुआ है। इस प्रकार इसका शाब्दिक अर्थ है- सुविकसित केन्द्रक।

यूकैरियोटिक कोशिकाओं को दो प्रमुख वर्गों में विभाजित किया गया है- पादप कोशिका (Plant Cell) तथा जन्तु कोशिका (Animes Cell).

यूकैरियॉटिक कोशिका का चित्र

सभी प्रोटिस्ट्स, कवकों पादपों तथा जन्तुओं में यूकैरियॉटिक कोशिकाएँ पायी जाती हैं। यूकैरियॉटिक कोशिका का आकार प्रोकैरियॉटिक कोशिका की तुलना में बड़ा होता है। ये सामान्यतः 10 um से 100 um आकार की होती हैं।

यूकैरियॉटिक कोशिका में उपस्थित केन्द्र पर दोहरी झिल्ली का आवरण होता है। इस कोशिका में विभिन्न प्रकार के कोशिकांग उपस्थिति होते हैं जो विशिष्ट कार्यों का सम्पादन करते हैं।

यूकैरियॉटिक कोशिका के उदाहरण

यूकैरियॉटिक कोशिका के निम्न उदाहरण हैं जैसे – गॉल्जीकाय, माइट्रोकान्ड्रिया, क्लोरोप्लास्ट, लाइसोसोम, राइबोसोम आदि कोशिकांगों के प्रमुख उदाहरण हैं।

कोशिका की आकृति एंव आकार | कोशिका की माप

कोशिका की खोज किसने की

प्रोटोजोआ किसे कहते हैं , चित्र, संरचना

Leave a Comment