प्रकाश संश्लेषण क्या है – परिभाषा , चित्र , क्रिया विधि | Photosynthesis in hindi

Photosynthesis in hindi. prakash sanshleshan hindi. prakash sanshleshan in english. प्रकाश संश्लेषण क्या है , प्रकाश संश्लेषण का चित्र दिखाइए , प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक. prakash sanshleshan kya hai. पृथ्वी पर सबसे अधिक प्रकाश संश्लेषण किसके द्वारा होता है. प्रकाश संश्लेषण का महत्व , प्रकाश संश्लेषण pdf.

प्रकाश संश्लेषण क्या है

Photosynthesis in hindi : प्रकाश संश्लेषण वह उपचायक क्रिया है जिसके द्वारा पादप अकार्बनिक सरल यौगिकों, जल (H,0) तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड (co,) को प्रकाशीय ऊर्जा की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट के रूप में परिवर्तित कर देते हैं। पौधों में होने वाली यह क्रिया पर्णहरित या हरितलवक (Chlorophyll) की उपस्थिति में होती है। इसमें ऑक्सीजन उप-उत्पाद के रूप में निकलती है.

प्रकाश संश्लेषण का चित्र

प्रकाश संश्लेषण का चित्र दिखाइए , prakash sanshleshan image.
प्रकाश संश्लेषण का चित्र
6CO2 + 12H2O →→→→→→→→→→ C6H12O6 + 6H2O +6O2
  • सभी हरे पादप तथा नील-हरित शैवाल प्रकाश संश्लेषण करते हैं। इसलिए इन्हें स्वपोषी कहते हैं।

प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्व

प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्व निम्न हैं-

  1. कार्बन डाईऑक्साइड (Co2)
  2. जल (H2O)
  3. पर्णहरित (Chlorophyll)
  4. प्रकाश (Light)

प्रकाश-संश्लेषण की क्रियाविधि

प्रकाश संश्लेषण एक अत्यंत जटिल एवं विशिष्ट जैव रासायनिक क्रिया है, इसमें अनेक प्रक्रियाएँ सम्पन्न होती हैं, जिसमें जल के अणुओं का ऑक्सीकरण (Oxidation) होने पर ऑक्सीजन गैस निर्गत होती है एवं कार्बन डाईआक्साइड का अपचयन (Reduction) होने पर कार्बोहाइड्रेट्स (ग्लूकोज शर्करा) का निर्माण होता है।

कार्बोहाइड्रेट के निर्माण के लिए स्वांगीकरण शक्तियों (Assimilatory Powers) के रूप में ATP, NADPH और H की आवश्यकता होती है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया दो प्रवस्थाओं (Two phase) में सम्पन्न होती है।

(1) प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया – ये अभिक्रियाएँ पर्णहरित के ग्रेना में संपन्न होती हैं. इन क्रियाओं के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है.

(2) प्रकाशहीन रासायनिक अभिक्रिया – ये अभिक्रियाएँ पर्णहरित के स्ट्रोमा में संपन्न होती हैं. इनमे सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती.

कोशिका किसे कहते हैं, चित्र 

जीवाणु किसे कहते हैं | जीवाणु की खोज किसने की

शैवाल | Algae in hindi

Leave a Comment