निपात किसे कहते हैं – कार्य, प्रकार | Nipat in hindi

निपात किसे कहते हैं | Nipat in hindi

जो अव्यय किसी शब्द या पद के बाद लग कर उसके अर्थ में विशेष बल भर देते हैं, वे निपात या अवधारक अव्यय कहलाते हैं।” निपात का कोई लिंग या वचन नहीं होता। मूलतः इसका प्रयोग अव्ययों के लिए होता है।

निपात के कार्य

निपात के निम्नलिखित कार्य होते हैं-

1. प्रश्न-जैसे-क्या राघव पढ़ रहा है ?
2. अस्वीकृति-जैसे-उसका छोटा भाई आज वहाँ नहीं जायेगा।
3. विस्मयादिबोधक- जैसे- क्या! अच्छी पुस्तक है।
4.वाक्य में किसी शब्द पर बल देना-जैसे-पागल भी जानता है।

निपात के प्रकार

निपात के  निम्न प्रकार हैं –

1.स्वीकार्य निपात– जैसे-हाँ, जी, जी हाँ।
2. नकारार्थक निपात– जैसे-नहीं, जी नहीं।
3. निषेधात्मक निपात– मत।
4. प्रश्न बोधक– क्या ? न।
5. विस्मयादि बोधक निपात– जैसे-काश, क्या, काश कि।
6. बलदायक निपात– पर, सिर्फ, केवल, तो, ही, तक।
7. आदर बोधक निपात– जैसे-जी।
8. अवधारणाबोधक निपात– करीब, तकरीबन, ठीक, लगभग।
9. तुलनात्मक बोधक निपात– जैसे-सा।

विस्मयादिबोधक अव्यय – परिभाषा, उदाहरण, भेद

समुच्चयबोधक अव्यय किसे कहते हैं, परिभाषा तथा उदाहरण

सम्बन्ध बोधक अव्यय किसे कहते है उदाहरण सहित

क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते हैं, उदाहरण |

Leave a Comment