द्रव्य किसे कहते हैं, द्रव्य की अवस्थाएं, ठोस, द्रव और गैस | Mass in hindi

द्रव्य की कितनी अवस्थाएं होती हैं, गैस किसे कहते हैं. पदार्थ किसे कहते हैं, जीव द्रव्य किसे कहते हैं. द्रव्य कितने प्रकार के होते हैं, कोशिका द्रव्य किसे कहते हैं. द्रव और द्रव्य में अंतर, द्रव्य किसे कहते हैं, Mass in hindi.

द्रव्य किसे कहते हैं

Mass in hindi :  ब्रह्माण्ड में उपस्थित प्रत्येक वस्तुः जिसका अपना द्रव्यमान हो, तथा जो स्थान घेरता हो, द्रव्य कहलाता है। अर्थात द्रव्यमान एवं आयतन युक्त प्रत्येक संरचना द्रव्य है।

किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की मात्रा उस वस्तु का द्रव्यमान कहलाती है तथा वस्तु द्वारा घेरे गए स्थान की माप उसका आयतन कहलाती है. जिसमें वस्तु की ऊँचाई, लम्बाई व चौड़ाई शामिल हैं। जल, वायु, मृदा, सोना, कुर्सी, किताब आदि सभी वस्तुएँ द्रव्य हैं, जबकि ऊर्जा, प्रकाश, ध्वनि, विचार, भावनाएँ आदि द्रव्य नहीं हैं।

द्रव्य की अवस्थाएँ

द्रव्य की मुख्यतः तीन अवस्थाएँ होती हैं-

(1) ठोस (Solid)

(2) द्रव (Liquid)

(3) गैस (Gas)

ठोस किसे कहते हैं

ठोस (Solid) : वे पदार्थ जिनका आकार, सीमा तथा आयतन निश्चित होता है उन्हें ठोस कहते हैं। उदाहरण : काँच की बोतल, परखनली व कुर्सी आदि।

ठोस के गुण

(1) इनका आकार निश्चित होता है।

(2) इनका आयतन निश्चित होता है।

(3) ये बहते नहीं हैं।

(4) इनको बहुत कम दबाया जा सकता है।

(5) गर्म करने पर इनमें सबसे कम वृद्धि होती है।

(6) इनके कणों में सबसे कम गति होती है।

(7) ठोसों का गलनांक निश्चित होता है।

(8) इनके कणों के मध्य प्रबल अन्तर-आण्विक आकर्षण बल होता है।

(9) इनका हिमांक और घनत्व अधिक होता है।

द्रव किसे कहते हैं

द्रव (Liquid) : द्रव अवस्था में वस्तु का आकार अनिश्चित परन्तु आयतन निश्चित होता है अर्थात द्रव पदार्थ जिस पात्र में रखे जाते हैं उसका आकार ग्रहण कर लेते हैं। उदाहरण – जल, दूध, तेल, पेट्रोल आदि।

द्रव के गुण

(1) इनका आकार निश्चित नहीं होता है.

(2) इनका आयतन निश्चित होता है।

(3) ये ऊपर से नीचे की ओर बहते हैं।

(4) इनको ठोस की अपेक्षा अधिक दबाया जा सकता है।

(5) गर्म करने पर इनके आयतन में ठोस की अपेक्षा अधिक वृद्धि होती है।

(6) द्रव के कण ठोस की अपेक्षा अधिक गतिशील होते हैं।

(7) द्रवों का क्वथनांक निश्चित होता है।

(8) इनके कणों के मध्य कार्यरत अन्तर आण्विक आकर्षण बल ठोसों की अपेक्षा कम प्रबल होता है।

(9) द्रवों का हिमांक एवं घनत्व ठोसों की अपेक्षा कम होता है।

गैस किसे कहते हैं

गैसीय अवस्था में वस्तु का आकार एवं आयतन दोनों ही अनिश्चित होते हैं। गैसें जिस पात्र में रखी जाती हैं, उसका आकार एवं आयतन ग्रहण कर लेती हैं। उदाहरण– वायु, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड आदि।

प्लाज्मा : प्लाज्मा गैसों की आयनीकृत अवस्था है जिसमें धनावेशित आयनों तथा ऋणावेशित इलेक्ट्रानों की संख्या लगभग बराबर होती है।

गैस के गुण

(1) इनका आकार और आयतन निश्चित नहीं होता है।

(2) ये अपने पात्र के सम्पूर्ण आयतन में विस्तृत हो जाती है।

(3) ये प्रत्येक दिशा में बहती है।

(4) इनको सबसे अधिक दबाया जा सकता है।

(5) गर्म करने पर इनके आयतन में सबसे अधिक विस्तार होता है।

(6) गैसीय कण (अणु) ठोस एवं द्रव की अपेक्षा बहुत अधिक गतिशील होते हैं।

(7) गैसों का क्रांतिक ताप निश्चित होता है।

(8) गैसीय अणुओं के मध्य अन्तराण्विक बल शून्य अथवा नगण्य होता है।

(9) गैसों का हिमांक एवं घनत्व सबसे कम होता है।


पलायन वेग किसे कहते हैं

द्रव्यमान तथा भार क्या है और इन दोनों में क्या अंतर है

दुरी किसे कहते हैं, विस्थापन, चाल, वेग तथा इनमे अंतर 

Leave a Comment