कोशिका भित्ति क्या है, कहाँ पाई जाती है | कोशिका भित्ति के कार्य | कोशिका झिल्ली

कोशिका भित्ति क्या है

कोशिका भित्ति पादप कोशिका का बाह्यतम् आवरण है, जो सेल्युलोज (Cellulose) से निर्मित होती है। कोशिका भित्ति पादप कोशिका को सुरक्षा एवं स्थिरता प्रदान करने के साथ-साथ एक निश्चित आकार एवं आकृति प्रदान करती है। कोशिका भित्ति अर्द्धपारगम्य (Semi-Permeable) होती है अर्थात् जल, प्रोटीन आदि के सूक्ष्म कण इसमें से होकर प्रवाहित हो सकते हैं।

कोशिका भित्ति कहाँ पाई जाती है

कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं में पायी जाती है। पादपों के अतिरिक्त जीवाणुओं, शैवालों एवं कवकों में भी कोशिका भित्ति पायी जाती है।

कोशिका भित्ति के प्रकार

जीवों के आधार पर कोशिका भित्ति चार प्रकार की होती है

(1) पादप कोशिका भित्ति

(2) जीवाणु कोशिका भित्ति

(3) कवक कोशिका भित्ति

(4) शैवाल कोशिका भित्ति

पादप कोशिका भित्ति – यह सेल्युलोज से निर्मित होती है।

जीवाणु कोशिका भित्ति – पेप्टाइडोग्लाइकन से निर्मित होती है।

कवक कोशिका भित्ति – ग्लूकोसेमीन नामक बहुलक से निर्मित होती है।

शैवाल कोशिका भित्ति – ग्लाइकोप्रोटीन एवं पॉलीसैकेराइड से निर्मित होती है।\

कोशिका की आकृति एंव आकार

कोशिका की खोज किसने की

कोशिका झिल्ली क्या होती है

कोशिका के सभी अवयव एक पतले आवरण द्वारा घिरे रहते हैं। जिसे प्लाज्मा झिल्ली अथवा कोशिका झिल्ली कहा जाता है। जिन कोशिकाओं में कोशिकाभित्ति पायी जाती है, उनमें कोशिका झिल्ली दूसरी सबसे बाह्य परत होती है तथा जिन कोशिकाओं में कोशिका भित्ति नहीं पायी जाती है उनमें यह सबसे बाहरी परत होती है।

प्लाज्मा झिल्ली संरचनात्मक रूप से पतली, लचीली तथा अर्द्धपारगम्य या चयनात्मक पारगम्य (Selective Permeable) होती है। जो कार्बनिक अणुओं (जैसे- लिपिड तथा प्रोटीन) की बनी होती है। विषाणुओं (Virus) को छोड़कर जन्तु, पादप, प्रोकैरियॉटिक तथा कवक कोशिका में प्लाज्मा झिल्ली पायी जाती है।

प्लाज्मा झिल्ली (जीव कला) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) की वह बाह्य सीमा है जो विभिन्न प्रकार के अणुओं तथा ऑयनों के कोशिका के अन्दर आने-जाने पर नियंत्रण रखती है तथा कोशिकाद्रव्य में आयनिक सान्द्रता (lonic Concentration) के अन्तर को बनाये रखने में मदद करती है।

इसके अतिरिक्त यह विसरण (Diffusion), परासरण (Osmosis), प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis), डी. एन. ए. प्रतिलिपिकरण (D.N.A. Replication) आदि में भी सहायता करती है। प्लाज्मा झिल्ली को जीवकला (Cell Membrane), जैविक झिल्ली (Biological Membrane) तथा प्लाज्मालेमा (Plasmalemma) आदि भी कहते हैं।

जंतु कोशिका और पादप कोशिका का चित्र तथा इनमे अंतर

प्रोकैरियॉटिक तथा यूकैरियॉटिक कोशिका में अंतर

प्रोकैरियॉटिक और यूकैरियॉटिक कोशिका किसे कहते हैं

Leave a Comment