दुरी किसे कहते हैं, विस्थापन, चाल, वेग तथा इनमे अंतर | Distance, Speed and Velocity in hindi

वेग क्या है. विस्थापन कौन सी राशि है. एक वस्तु के वेग परिवर्तन का माप होता है. चाल क्या है. दूरी किसे कहते हैं. गति की परिभाषा उदाहरण सहित , गति क्या है. चाल क्या है चाल का SI मात्रक लिखिए. duri kise kahate hain.

दूरी किसे कहते है

दुरी – गतिमान वस्तु द्वारा एक विशिष्ट समयान्तराल में तय किये गये मार्ग की सम्पूर्ण लम्बाई दूरी कहलाती है। दूरी एक अदिश राशि (Scalar Quantity) है।

दुरी का सूत्र

दुरी का सूत्र,

दूरी = चाल x समय 

विस्थापन किसे कहते हैं

विस्थापन – गतिमान वस्तु के प्रारंभिक एवं अन्तिम बिन्दु के बीच की न्यूनतम दूरी उस वस्तु का विस्थापन कहलाती है। विस्थापन एक सदिश राशि (Vector Quantity) है, जो वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को दर्शाती है। विस्थापन को SI पद्धति में मीटर से मापा जाता है। अतः इसका मात्रक मीटर है।

यदि कोई व्यक्ति/वस्तु विभिन्न दूरियाँ तय करने के पश्चात् पुनः अपने प्रारंभिक बिन्दु पर आ जाये तो उस वस्तु का विस्थापन शून्य होगा।

दुरी तथा विस्थापन में अंतर

दुरी  विस्थापन 
सदैव धनात्मक होती है धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य भी हो सकता है।
केवल परिमाण को व्यक्त करती है। परिमाण तथा दिशा दोनों को व्यक्त करता है।
अदिश राशी है सदिश राशी है
इसका मान शुन्य नहीं हो सकता इसका मान शुन्य हो सकता है

चाल किसे कहते हैं

चाल – किसी निकाय द्वारा एकांक समय में चली गयी कुल दूरी उस निकाय की चाल कहलाती है। चाल एक अदिश राशि है। S.. पद्धति में चाल का मात्रक मीटर/सेकण्ड है और इसकी विमा [LT-1] है।

चाल का सूत्र

चाल का सूत्र,

चाल (v) = दुरी (s) / समय (t)

वेग किसे कहते हैं

वेग – समय के सापेक्ष किसी गतिमान पिण्ड के विस्थापन की दर (Rate of Displacement) उस पिण्ड का वेग कहलाती है, अर्थात् किसी पिण्ड द्वारा एकांक समय (1 सेकण्ड) में एक निश्चित दिशा में तय की गई दूरी उस पिण्ड का वेग कहलाती है। वेग एक सदिश राशि है। s… पद्धति के अनुसार, इसका भी मात्रक मीटर/सेकण्ड एवं विमा [LT-1] होता है।

वेग का सूत्र

वेग का सूत्र,

वेग  =  विस्थापन / समयांतराल 

चाल तथा वेग में अंतर

1. किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गयी दूरी को उस वस्तु की चाल कहते हैं जबकि किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय किए गए विस्थापन को उस वस्तु का वेग कहते हैं।

2. चाल में केवल परिमाण होता है दिशा नहीं (अदिश राशि) जबकि वेग में परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है। (सदिश राशि).

3. किसी वस्तु की चाल उस वस्तु के परिमाण के बराबर या उससे भी अधिक हो सकती है जबकि किसी वस्तु के वेग का परिमाण उस वस्तु की चाल से अधिक नहीं हो सकता है।

सापेक्ष वेग

सापेक्ष वेग – जब दो या दो से अधिक पिण्ड गतिमान हो तो, उनकी एक दूसरे के प्रति वेग की स्थिति सापेक्ष वेग कहलाती है। यदि दो पिण्ड एक ही दिशा में गतिमान हों, तो सापेक्ष वेग का मान धनात्मक एवं परस्पर विपरीत दिशा में गतिमान होने पर सापेक्ष वेग का मान ऋणात्मक होता है।

जड़त्व का नियम | न्यूटन का गति नियम 

घूर्णन गति किसे कहते हैं | दोलन गति

गति किसे कहते हैं, गति के प्रकार

Leave a Comment