त्वरण किसे कहते हैं त्वरण का फार्मूला हिंदी में पढ़े.
त्वरण किसे कहते हैं What is Acceleration in hindi.
किसी गतिशील वस्तु के वेग परिवर्तन की दर अथवा 1 सेकण्ड में हुए वेग परिवर्तन को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं। त्वरण एक सदिश राशि है. इसकी दिशा वही होती है जो वेग परिवर्तन की होती है तथा S.I. पद्धति में इसका मात्रक मीटर/सेकण्ड2 होता है।
सामान्य परिस्थितियों में गतिशील वस्तु के वेग में परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है। परन्तु यह वेग परिवर्तन समय के सापेक्ष व्यक्त किया जाये या दूरी के सापेक्ष, यह समस्या काफी पुरानी है। गैलीलियो ने सोचा कि वेग में हो रहे इस परिवर्तन की दर दूरी के सापेक्ष व्यक्त किया जाये पर उन्होंने मुक्त रूप से गिरती हुई एवं आनत समतल पर वस्तुओं की गति के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला कि त्वरण को समय के सापेक्ष वेग परिवर्तन के रूप में व्यक्त करना अधिक तर्कपूर्ण है।
त्वरण का फार्मूला,
a = Δv / Δt
विशेष : किसी गतिशील वस्तु के त्वरण के समक्ष धन या ऋण चिह्न का प्रयोग किसी वैज्ञानिक प्रयोजन से नहीं किया जाता इसका केवल इतना अर्थ है कि यदि a धनात्मक (a>0) है तो वस्तु की गति त्वरित गति (accelerated) कहलाती है. तथा यदि a ऋणात्मक (a <0) है तो वस्तु की गति मन्दित (deaccelerated) कहलाती है। साथ ही साथ यदि त्वरण a शून्य (a = 0) है, तो वस्तु की गति एकसमान (uniform) कहलाती है।
इसे भी जाने :
चारगैफ का नियम Chargaff’s Rule in Hindi
अदिश राशि सदिश राशि किसे कहते हैं Scalar and Vector Quantities हिंदी में जाने