घर्षण बल किसे कहते हैं, घर्षण बल के प्रकार | स्थैतिक घर्षण बल, गतिक घर्षण बल

घर्षण गुणांक किसे कहते हैं, स्थैतिक घर्षण किसे कहते हैं. सीमांत घर्षण किसे कहते हैं, सर्पी घर्षण किसे कहते हैं, लोटनिक घर्षण किसे कहते हैं. घर्षण बल किसे कहते हैं, तरल घर्षण किसे कहते हैं.

घर्षण बल किसे कहते हैं

जब कोई वस्तु किसी सतह से संलग्न रहते हुये गति करने का प्रयास करती है अथवा गति करती है तो वस्तु एवं उस सतह के मध्य एक बल उत्पन्न हो जाता है, जो वस्तु की गति का विरोध करता है। यह बल वस्तु की गति करने की दिशा के विपरीत दिशा में उत्पन्न होता है जिसे घर्षण बल कहते हैं।

घर्षण बल के प्रकार

घर्षण बल दो प्रकार के होते हैं-

(1) स्थैतिक घर्षण बल

(2)  गतिक घर्षण बल

स्थैतिक घर्षण बल किसे कहते हैं

किसी सतह पर स्थिर अवस्था में रखी हुई वस्तु और उस सतह के मध्य लगने वाला घर्षण बल स्थैतिक घर्षण बल कहलाता जैसे- पुस्तक को स्थिर मेज पर खिसकाना।

सीमांत घर्षण बल

जब किसी वस्तु पर आरोपित बल का मान लगातार बढ़ाया जाता है, तो वह वस्तु एक अधिकतम बल के पश्चात् गतिमान हो जाती है। स्थैतिक घर्षण बल के इस अधिकतम मान को सीमांत घर्षण बल कहते हैं।

गतिक घर्षण बल

गतिमान वस्तु एवं संपर्क सतह के मध्य लगने वाले घर्षण बल को गतिक घर्षण बल कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है-

(i) लोटनिक घर्षण बल (Rolling Frictional Force).

(ii) सर्पी घर्षण बल (Sliding Frictional Force).

लोटनिक घर्षण बल किसे कहते हैं

किसी तल पर लुढ़क कर चलने वाली वस्तु (Rolling Object) की गति का विरोध करने वाला बल लोटनिक घर्षण बल कहलाता है। इवाहनों के पहियों तथा भूमि के मध्य लगने वाला घर्षण बल लोटनिक घर्षण बल होता है। लोटनिक घर्षण बल का मान सबसे कम और स्थैतिक घर्षण बल का मान सर्वाधिक होता है।

सर्पी घर्षण बल किसे कहते हैं

समतल पर फिसलकर (Slide) चलने वाली वस्तु की गति का विरोध करने वाला बल सर्पी घर्षण बल कहलाता है। बिना पहिए की किसी गाड़ी को जमीन पर खींचने पर गाड़ी तथा जमीन के मध्य लगने वाला घर्षण बल सर्पी घर्षण होता है।

घर्षण के उपयोग

1. सड़कों पर आवश्यक घर्षण न होने पर गाड़ियों के पहिये फिसलने लगते हैं।

2. घर्षण की अनुपस्थिति में मशीनें कार्य नहीं करती हैं।

3. घर्षण की उपस्थिति के कारण ही ब्लैक बोर्ड या कागज पर लिखना संभव है.

4. ईंटों को एक दूसरे के ऊपर रखकर दीवार बनाना भी घर्षण के कारण ही संभव है।

घर्षण से हानि

1. घर्षण के कारण ऊर्जा का अपव्यय अधिक होता है, जिससे मशीनों की उत्पादकता कम हो जाती है।

2. मशीनों में घर्षण के कारण ऊष्मा, ध्वनि इत्यादि उत्पन्न होती है जिससे मशीनों के खराब होने की संभावना रहती है।


बल किसे कहते हैं, बल के प्रकार, सूत्र 

दुरी किसे कहते हैं, विस्थापन, चाल, वेग तथा इनमे अंतर

जड़त्व का नियम | न्यूटन का गति नियम

गति किसे कहते हैं, गति के प्रकार

Leave a Comment