कोशिका की आकृति एंव आकार | कोशिका की माप

कोशिका की आकृति एंव आकार

जिस प्रकार विभिन्न प्रजातियों के जीव आकृति एवं आकार में परस्पर भिन्न होते हैं, उसी प्रकार विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं की आकृति एवं आकार में भी व्यापक भिन्नता पायी जाती है। कोशिकाओं की आकृति एवं आकार उनके द्वारा सम्पन्न किए जाने वाले कार्य पर निर्भर हो सकती है।

अधिकतर कोशिकाएँ गोलाकार (Round Shaped) होती हैं परन्तु ये बहुभुजी, घनाकार, स्तम्भाकार, उभयावतल, लम्बी (Elongated) एवं शाखित (Branched) भी हो सकती हैं।

विभिन्न कोशिकाएँ एवं उनकी आकृति​

कोशिका  आकृति 
लाल रक्त कोशिकाएँ (RBCs) उभयावतल
तंत्रिका कोशिकाएँ लम्बी, पतली एवं शाखन्वित
जीवाणु कोशिकाएँ वक्रित छड़ के आकार की
शैवाल कोशिकाएँ अण्डाकार एवं कशाभयुक्त
पराग कण गोलाकार एवं काँटेदार

कोशिकाएँ कुछ माइक्रोमीटर (μ) से कुछ सेंटीमीटर तक माप वाली हो सकती हैं। सामान्यत सभी कोशिकाएँ आकार में अत्यंत सूक्ष्म (Microscopic) होती हैं जिन्हें बिना किसी सूक्ष्मदर्शी की सहायता के नहीं देखा जा सकता है। कुछ प्रमुख कोशिकाएँ एवं उनकी माप निम्नवत् है-

विभिन्न कोशिकाएँ एवं उनकी माप (माइक्रोमीटर में)​

कोशिका  माप 
माइकोप्लाज्मा जीवाणु 0.1μ (0.0001) मिलीमीटर (सबसे छोटी कोशिका)
सामान्य जीवाणु कोशिकाएँ 0.2 – 10 μ
अमीबा 250 – 750 μ
अधिकांश जन्तु कोशिकएँ 10 – 100 μ
लाल रक्त कणिकाओं का व्यास 7.0 μ
जिराफ की तंत्रिका कोशिका की अधिकतम लंबाई 2 m (मीटर)
पादप कोशिकाएँ 10 – 100 μ
सबसे बड़ी पादप कोशिका कॉलेो टैक्सीफोलिया (जलीय शैवाल) (6-12 इंच)
शुतुरमुर्ग का अण्डा (सबसे बड़ी कोशिका) 15 सेमी. x 13 सेमी., वजन 1.4 किलोग्राम
मानव (पुरुष) में सबसे छोटी कोशिका शुक्राणु (Sperm)
मानव (पुरुष एवं महिला) में सबसे बड़ी कोशिका मोटर न्यूरॉन (इसका व्यास 1 मीटर तक होती है)
मानव (महिला) में सबसे बड़ी कोशिका अंडाणु (Ovum)

कोशिका किसे कहते हैं, चित्र | कोशिका की खोज किसने की

पोरीफेरा क्या है उदाहरण सहित, चित्र

जीवाणु किसे कहते हैं | जीवाणु की खोज किसने की

Leave a Comment